
राजस्थान के कलाकार असिन व आगा हुए सम्मानित
नई दिल्ली/ जयपुर। विश्व विख्यात आगा खान संगीत अवार्ड से राजस्थान के लोक कलाकार असिन खान को दिया जाएगा। इसके अलावा इस पुरस्कार के लिए माली, यूके, तंजानिया, इरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों के कलाकार शामिल हैं। असिन खान के अलावा भारत से जाकिर हुसैन को भी नामित किया गया है।
आगा खान सम्मान दुनिया भर में संगीत के क्षेत्र में असाधारण काम करने कलाकारों को दिया जाता है। साल 2022 के सम्मान के असिन खान का चयन किया गया है। असिन खान लंगा राजस्थान के बाड़मेर जिले के बरनवा जागीर गाँव के रहने वाले हैं और वंशानुगत लंगा संगीत समुदाय से हैं।
जो सिंधी सारंगी वादन कलाकार के रूप में देश—विदेश में ख्याति अर्जित कर चुके हैं। असिन खान लंगा अपनी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं और स्थानीय संस्कृति को जिंदा किए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग द्वारा यूनेस्को के साथ मिलकर बड़नावा जागीर के साथ लंगा मागनियार समुदाय के अन्य गांवों में प्रचलित संगीत की परंपरा के समर्थन हेतु परियोजना चलाई जा रही है।
असिन खान लंगा इस परियोजना के अंतर्गत परंपरागत लंगा संगीत के संरक्षक एवं आगामी पीढ़ी को परीक्षित करने के कार्य में पर्यटन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
Previous Post: ब्राह्मण समाज के चहुमुखी उत्थान के लिए विशेषज्ञ देगे राज्य सरकार को सुझाव
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel