
बाड़मेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मूक बधिर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर। जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गई मूकबधिर बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील विश्नोई पुत्र साजन राम (21) निवासी गांव कोजा एवं भजन लाल बिश्नोई पुत्र हरिराम (27) निवासी गांव मीठड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को 20 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ अज्ञात द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के संबंध में थाना धोरीमन्ना पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मूक बधिर बालिका के साथ गैंगरेप की सूचना पर एसपी दीपक भार्गव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तकनीकी टीमों एवं डॉग स्क्वाड टीम से भी साक्ष्य जुटाए गए।
घटना की गंभीरता को देख एसपी भार्गव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुखराम व डीसीआरबी प्रभारी हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह की टीमों का गठन किया।
प्रकरण में बालिका के बोल और सुन नहीं पाने तथा घटना का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं होने की वजह से अज्ञात आरोपियों को नामजद करना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। आईजी रेंज द्वारा भी अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
विशेष टीमों द्वारा प्रकरण में बारीकी से अनुसंधान कर तकनीकी व आसूचना से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात दोनों आरोपियों को नामजद कर आरोपी सुनील विश्नोई व भजन लाल बिश्नोई को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। इस कार्रवाई में डीसीआरबी प्रभारी महिपाल सिंह एवं तकनीकी सेल में कॉन्स्टेबल मोहनलाल की विशेष भूमिका रहे हैं।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel