जयपुरराजनीतिराजस्थान

राजस्थान की माटी पर चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

राजस्थान की माटी पर चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। यह यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

आपको बता दें कि इसे कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था।

सितम्बर महीने से अब तक यह यात्रा चलती ही जा रही है भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी।

राहुल गांधी यह यात्रा फिलहाल राजस्थान के बूंदी जिले में चल रही है। राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था।

शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से वापस गुडली गांव पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आईं।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ गुरूवार को रणथंभौर पहुंची थीं। राहुल के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में है।

आपको बता दें कि यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न होगी। यात्रियों को 2 पालियों में प्रतिदिन कुल 23 किमी की दूरी तय करनी है। कांग्रेस की इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की लगभग 4,260 किलोमीटर की भारत यात्रा के बीच कई समानताएँ भी हैं।

Previous Post: एक साथ नजर आयी दो खूबसूरत हसीनाएं, शेयर कीं सिजलिंग तस्वीरें


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

राजस्थान की माटी पर चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button