राजस्थान

आओ लौट चले जड़ो की ओर, संदेश देकर प्रदर्शित हुआ नाटक कथा रामगढ़ की

आओ लौट चले जड़ो की ओर, संदेश देकर प्रदर्शित हुआ नाटक कथा रामगढ़ की

रविन्द्र मंच पर आज कथा रामगढ़ की नाटक का प्रदर्शन हुआ। नाटक में रामगढ़ शेखावटी से विश्व प्रसिद्ध हुए विभिन्न औद्योगिक एवम व्यापारिक घरानों के उद्भव, विकास एव परम्पराओ की कहानी का अद्भुत संगीतमय प्रदर्शन हुआ।

नाटक का निर्देशन, लेखन प्रसिध्द नाट्यकार रमा पांडे जी द्वारा किया गया। कलाकारो के प्रदर्शन एवम कथानक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए अपने जड़ो की ओर लौटने की ओर सोचने पर विवश कर दिया।

नाटक के विमोचन से पूर्व जयपुर सिटीजन फोरम के चैयरमेन राजीव अरोड़ा एवम रत्नव की रमा पांडे ने प्रसिद्ध नाट्य कलाकार स्व दीपक गेरा और मोहन महर्षि को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। राजीव अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में जयपुर सिटीजन फोरम के महत्वपूर्ण अभियान अंगदान के बारे मे बोलते हुए कहा हमारे समाज मे अमरत्व होने का महत्व आदिकाल से रहा है औऱ 21 वी सदी में अंगदान के अतिरिक्त अमर होने का दूसरा कोई मार्ग नही है।

राजीव अरोड़ा ने कोरोना काल मे जयपुर सिटीजन फोरम द्वारा कोरोना काल मे किये गए कार्यो एवम फोरम द्वारा स्थापित किये ऑक्सिजन प्लांट के बारे में बताते हुए निकट भविष्य में गैस द्वारा संचालित दाह संस्कार मशीन के बारे में भी बताया। राजीव अरोड़ा ने अंगदान को समर्पित आगामी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ए जिंदगी के विशेष शो आयोजित करने की योजना के बारे में बताते हुए सभी दर्शको को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रमा पांडेय ने दर्शको से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में अद्भुत प्रस्तुति के लिए आयोजको अनिल बख्शी, जे के जाजू, भावना जगवानी एवम एसएस भंडारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। शो में जयपुर सिटीजन फोरम के सभी ट्रस्टी मौजूद रहे।

Previous Post: एस्लीकेयर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के मेगा इवेंट में 1000 से ज्यादा लोगों ने की शिरक़त


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

आओ लौट चले जड़ो की ओर, संदेश देकर प्रदर्शित हुआ नाटक कथा रामगढ़ की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button