खेल

रणजी फाइनल में MP की वापसी:पहली पारी में स्कोर 301/2, शुभम शर्मा 116 रन पर आउट, यश दुबे 119 पर खेल रहे हैं

रणजी में फाइनल का रोमांच बरकरार है। कभी मप्र का पलड़ा भारी हो रहा है तो कभी मुंबई का। दोनों ही टीमें पूरा जोर लगा रही हैं।

पांच दिनी मुकाबले के तीसरे दिन मध्यप्रदेश जबर्दस्त वापसी कर रहा है। उसने शुक्रवार को चाय तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। MP की ओर से ओपनर यश दुबे (119) नाबाद हैं। रजत पाटीदार (27) उनका साथ दे रहे हैं। जबकि शुभम शर्मा (116) आउट हो गए हैं। उन्हें मोहित अवस्थी ने ताम्रे के हाथ कैच कराया। टीम अब भी 73 रन से पीछे है।

मप्र ने दिन की शुरुआत 123/1 के स्कोर से की। यश दुबे ने 44 और शुभम शर्मा ने 41 रन से अपने निजी स्कोर को आगे बढ़ाया। इससे पहले हिमांशु मंत्री 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर LBW आउट हुए।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट
दूसरा दिन मुंबई के नाम रहा। उसकी ओर से सरफराज खान ने शतक जमाते हुए अपनी टीम का स्कोर 374 रन पहुंचाया। सरफराज खान ने शानदार जमाते हुए 134 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 243 गेंदों का सामना किया। इसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल है।

24 साल के सरफराज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक जमाया है। पिछली 14 रणजी पारियों में सरफराज एक तिहरा शतक, दो दोहरे शतक, चार शतक और तीन अर्धशतक जमाए हैं।

गौरव को चार, अनुभव को दो विकेट
दूसरे दिन मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा। उन्होंने सरफराज को खुलकर नहीं खेलने दिया। गौरव यादव ने चार, अनुभव अग्रवाल ने तीन, सारांश जैन ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिए।

पहले दिन मुंबई की अच्छी शुरुआत के बाद MP ने वापसी की थी
पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 87 रन जोड़े। शॉ 79 बॉल पर 5 चौके और एक छक्का जमाने के बाद मीडियम पेसर अनुभव अग्रवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद जायसवाल ने अरमान जाफर के साथ मिलकर मुंबई को 100 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई का दूसरा विकेट 120 रन के स्कोर पर गिरा जब जाफर 56 गेंदों पर 26 रन बनाकर IPL स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर यश दुबे को कैच थमा बैठे। शाम होते-होते मुंबई ने पांच विकेट गंवा दिए थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

रणजी फाइनल में MP की वापसी:पहली पारी में स्कोर 301/2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button