बारांराजस्थान

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को दिल्ली में मिला राश्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार कांग्रेसजनों में खुषी की लहर

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को दिल्ली में मिला राश्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार कांग्रेसजनों में खुषी की लहर

बारां। राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को मंगलवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार प्रदान किए जाने पर जिले के कांग्रेसजनों ने खुषी जताई।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में प्रदेष में माइन्स के क्षेत्र में खनिज गतिविधियों को ऐतिहासिक गति मिली है।

आज दिल्ली में केन्द्रीय खान मंत्रालय द्वारा आजादी के महोत्सव पर आयोजित समारोह में खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार ग्रहण किया गया। यह पुरस्कार डॉ. अम्बेडकर इंटरनेषनल सेंटर पर आयोजित समारोह में मंत्री प्रमोद जैन भाया को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भेंट किया गया। इस पुरस्कार में प्रदेष को 3 करोड 60 लाख रूपए, शील्ड एवं प्रषस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
श्रीमती भाया ने बताया कि यह राजस्थान के इतिहास में पहला अवसर है जब माइन्स क्षेत्र में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजस्थान में विगत सालों में खनिज खोज, खनन प्लाटों का डिलेनियेषन, केन्द्र सरकार के ई-पोर्टल पर नीलामी, अवैध खनन पर प्रभावी रोक, रात्रिकालीन गष्त व अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आदि के माध्यम से विभाग को गति दी गई है।

खनन विभाग ने कोरोना जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी उल्लेखनीय राजस्व एकत्रित किया है। आज दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ डॉ. बी.डी.कल्ला ऊर्जा मंत्री, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, राजस्थान के माइन्स, पेट्रोलियम एवं जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल व निदेषक माइंस के.बी.पण्ड्या, भी उपस्थित रहे।

समारोह में राजस्थान को अप्रधान खनिज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रषस्ति पत्र, एक ट्राफी एवं 2 करोड का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2021-22 मंे प्रधान खनिज के सात ब्लॉक्स की सफल नीलामी पर वित्तीय प्रोत्साहन स्वरूप एक करोड, 40 लाख तथा वर्ष 2022-23 में प्रधान खनिज के एक ब्लॅाक की सफल नीलामी पर वित्तीय प्रोत्साहन स्वरूप 20 लाख रूपए प्रदान किए गए।
मंत्री प्रमोद जैन भाया के बेहतर प्रबन्धन के कारण राजस्थान को मिलने वाले सम्मान पर प्रदेष सहित जिले के कांग्रेसजनों में खुषी की लहर व्याप्त है।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को दिल्ली में मिला राश्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार कांग्रेसजनों में खुषी की लहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button