
राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…
धौलपुर। ब्लॉक स्तरीय जिला मुख्यालय के आरएसी ग्राउंड पर राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा एवं भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह थीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। संगीत की धुन को सुन विधायक शोभारानी कुशवाह खुद को नहीं रोक पाई।
धौलपुर की एसडीएम भारती भारद्वाज एवं नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह को साथ लेकर मैदान में उतर गई। विधायक शोभारानी कुशवाह ने राजस्थानी लोकगीत पर जमकर ठुमके लगाए।
इस दौरान तालियों से उत्साहवर्धन जिला कलेक्टर विधायक रोहित बोहरा पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिषद सीईओ द्वारा किया गया। राजस्थानी धुन पर जमकर ठुमके लगाकर सभी का अभिवादन कर विधायक शोभारानी कुशवाह ने अपना स्थान ग्रहण किया। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस को समर्थन दिया था।
जिसे लेकर बीजेपी ने विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी की सदस्यता खत्म करने के साथ निष्कासित किया था। इसके बाद विधायक शोभारानी कुशवाह की नजदीकियां सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बढ़ गई। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाढ़ आपदा के हालातों का जायजा लेने पहुंचे उस वक्त भी विधायक शोभा रानी कुशवाह उनके साथ रही थी।
Previous Post : ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel