प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचे राजीव अरोड़ा

प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचे राजीव अरोड़ा
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा जारी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जयपुर शहर मे भी आज प्रतीक रूप में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सर्किल से पांच बत्ती तक की करीब 1.5 किमी लम्बी यात्रा का आयोजन जयपुर शहर के अधिवक्ताओं के संचालन में किया गया।
यात्रा में राजसिको चैयरमेन एवम राज्य मंत्री राजस्थान सरकार राजीव अरोड़ा, भारत सेवा संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी सिंह बाफना, जाने माने अधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा, रूपिन काला एवम अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं, व्यपारियो, एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
वरिष्ठ राजनेता और राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा ने कहा देश महँगाई एवम बेरोज़गारी की गहरी खाई में गिरता जा रहा है और मौजूदा सरकार इस ओर बेपरवाह है। राजीव अरोड़ा ने कहा देश की जनता मौजूदा सरकार की बेहद गलत आर्थिक नीतियों से त्रस्त एवम पस्त हो चुकी है। ऐसे में काँग्रेस की नीतियां ही देश को पुनः आर्थिक खुशहाली की तरफ ले जाने में सक्षम है।
कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की औपचारिक शुरुआत की और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (PM Narendra Modi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।
Previous Post: भारतीय जनता युवा मोर्चा सामाजिक सरोकार के साथ मनाएगा डॉ. सतीश पूनिया का जन्मदिन
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel