बीकानेरराजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल- अशोक चांदना

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल- अशोक चांदना

बीकानेर। खेल और जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि 29 अगस्त से प्रारम्भ होने वाला राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल, मानव इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा।

इसमें 30 लाख से अधिक लोग भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने सभी से सकारात्मक खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने सर्किट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की बदौलत प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण फिर से बनेगा तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हिट राजस्थान फिट राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में इन खेलों में अपनी भागीदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि साइकिलिंग बीकानेर का प्रमुख खेल है। यहां के साइकिल धावकों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं साथ ही राज्य सरकार की खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की आउट अफ टर्म पलिसी का लाभ यहां के अनेक साइकिल धावकों को मिला है। इस दौरान जन प्रतिनिधियों और आमजनों ने खेल एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री का भव्य अभिनंदन किया।

Previous Post : डिजिटल माध्यम से सर्विस डिलीवरी में राजस्थान अव्वल


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल- अशोक चांदना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button