राजस्थान

वर्ष तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु

वर्ष तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु पांच वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। अर्थात जिन कर्मचारियों को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति दी जा रही है वहीं उम्र बढ़ाकर अब 70 वर्ष तक की जा सकती है।

हालांकि इस फैसले पर अभी सरकार की मुहर लगाना शेष है लेकिन कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी ही होगी कि यदि ऐसा होता है तो ग्रेच्युटी की राशि का भी लाभ अवश्य ही मिलेगा। राज्य के आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा मानदेय वृद्धि सहित ग्रेजुएटी और सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की मांग की जा रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनके मानदेय को पड़ोसी राज्य हरियाणा पंजाब और दिल्ली के बराबर बढ़ाया जाए। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष तक की जाए और कर्मचारियों सहायकों को 4 लाख की ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ दिया जाए।

इसके अलावा गरीब महिला श्रमिकों को न्याय देने के लिए जम्मू कश्मीर में हाल ही में संशोधित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के दायरे में आईसीडीएस श्रमिक और प्रत्येक योजना कार्यकर्ता को लाया जाए।  

कर्मचारियों का कहना है कि कुछ राज्य ऐसे भी हैं। जिसमें कामगारों की ऊपरी आयु सीमा 65 वर्ष है। पश्चिम बंगाल में आईसीडीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उन्हें 4 लाख की ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है।

Previous Post: एक जिला एक उत्पाद में इंदौर की आलू चिप्स हो रही है निर्यात


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

वर्ष तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button