बांसवाड़ाराजस्थान

समाई माता इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा

समाई माता इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा

बांसवाड़ा। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि आने वाले समय में समाई माता इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

वन विभाग के तत्वावधान में शहर के निकट स्थित समाई माता की पहाडी पर आयोजित पौधारोपण समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि यहां राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ की लागत से लव कुश वाटिका और 50 लाख रूपये टी.ए.डी. मद से मन्दिर विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाई माता, भण्डारिया हनुमान जी के साथ कलेटिया भैरव, कागदी फॉल, सिंगपुरा, चाचाकोटा को जोड़कर इको टूरिज्म ट्रेक बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक पौधारोपण कर यहां की पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित करें।

समारोह में संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने कहा कि समाई माता बहुत सुन्दर स्थान है। इसको दक्षिणी राजस्थान का कश्मीर बताते हुए उन्होंने कहा कि लव कुश वाटिका बन जाने से यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि समाई माता तथा इस क्षेत्र के विकास में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री का अहम योगदान है। विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा व जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा मंचासीन थे। इस अवसर पर बामनिया ने अशोक और बरगद का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्य का श्रीगणेश किया।

Previous Post: राजीव गांधी युवा मित्र निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका-अशोक गहलोत


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

समाई माता इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button