शूटर ऐश्वर्य, हर्षित और गोल्डी की तिकड़ी ने जीता टीम इवेंट में स्वर्ण

शूटर ऐश्वर्य, हर्षित और गोल्डी की तिकड़ी ने जीता टीम इवेंट में स्वर्ण
भोपाल। केरल के तिरूवनंतपुरम के वट्टीयूरकाव शूटिंग रेन्ज में चल रही 65वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चेम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने मेन्स टीम इवेंट में सोने पर निशाना साधा है।
अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हर्षित बिंजवा और गोल्डी गुर्जर की तिकड़ी ने 50 मीटर रायफल सीनियर मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 50 मीटर रायफल थ्री-पोजिशन सीनियर मेन्स सिविलियन टीम इवेंट में अकादमी के अमित कुमार, हर्षित बिंजवा और याकूब सिद्धीकी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
टीम इवेंट का तीसरा स्वर्ण 50 मीटर थ्री-पोजिशन जूनियर मेन्स में अकादमी के शूटर्स अविनाश यादव, अमित सिंगरोले और आदर्श ने जीता। इसी कड़ी में 50 मीटर थ्री-पोजिशन जूनियर मेन्स सिविलियन टीम इवेंट में अकादमी के समीर उल्ला खान, अमित सिंगरोले और आदर्श तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
चेम्पियनशिप में अकादमी के हर्षित बिंजवा ने मेन्स एकल सिविलियन इवेंट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अकादमी के ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर सीनियर मेन्स एकल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।
स्कीट जूनियर में अर्जुन ठाकुर को मिला रजत- नई दिल्ली में चल रही 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग शॉटगन चेम्पियनशिप में स्कीट इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के अर्जित सिंह यादव ने स्वर्ण, अर्जुन ठाकुर ने रजत और ऋतुराज बुंदेला ने कांस्य पदक हासिल किया।
सीनियर टीम इवेंट में अकादमी के अर्जुन ठाकुर, अर्जित सिंह और ऋतुराज बुंदेला की तिकड़ी ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर टीम इवेंट में अर्जित सिंह यादव, ऋतुराज बुंदेला और अतुल सिंह राजावत ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर महिला स्कीट इवेंट में अकादमी के वंशिका तिवारी, काजल सिंह और शिवानी ने कांस्य पदक हासिल किया।
Previous Post: नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज-2022 प्रतियोगिता में जयपुर की अशीरा विश्वास का चयन
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel