इंटरनेशनल शूट करती हैं सुजानगढ़ की ‘योगा गर्ल’:बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज को योग सिखाती हैं सिद्धि

सुजानगढ़ की ‘योगा गर्ल’ : योग जहां किसी को भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का अच्छा तरीका है। वहीं आजकल के युवा इसमें अपना करियर भी बना रहे हैं। सुजानगढ़ की सिद्धि पारीक ने 22 साल की उम्र में योग को अपनाते हुए अपना करियर बनाया है।
बॉलीवुड सेलिब्रेटी को सिखाती हैं योगा
सिद्धि ने 3 साल पहले 19 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई करते हुए मुंबई की इंटरनेशनल योगा कंपनी सर्वा ज्वाइन की थी। सिद्धि अब इस कंपनी के लिए प्रोफेशनल शूट करती हैं। अब तक वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के 75 शूट कर चुकी हैं। वे अब इस कंपनी की मास्टर कोच हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी सेलिब्रिटी को योगा सिखाती हैं। सिद्धि ने एक चैनल के लिए भी प्रोफेशनल शूट किया है।
ऐसे शुरू की योगा
सिद्धि बताती हैं कि उन्होंने योग की शुरुआत 6 साल पहले की थी। जब वह कॉलेज में पढ़ रही थी। उनको माइग्रेन था, जिससे निजात पाने के लिए उन्होंने प्राणायाम और योग शुरू किया। साथ ही पढ़ाई में कंस्ट्रक्शन और डांस में फ्लैक्सिबिलिटी के लिए एक साल तक योग और प्राणायाम खुद किया।
योगा ने बदल दी सिद्धि की जिंदगी
सिद्धि बताती है कि योगा से उनमें जबरदस्त रिजल्ट आए। उनका शरीर फ्लैक्सिबल हो गया और माइग्रेन भी ठीक हो गया। उन्हें लगने लगा कि योग करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ कई फायदे हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने योग में एमए किया। इस बीच वह 2019 में जब कॉलेज में थी तभी उनका योगा कंपनी सर्वा से कांटेक्ट हुआ। कंपनी ने उनका योग के लिए डेडीकेशन और उनकी फ्लैक्सिबिलिटी को देखकर तुरंत मुंबई बुला लिया।
साधारण परिवार की सिद्धि ने योग को अपना करियर बनाकर साबित किया है कि योग में भी करियर बनाया जा सकता है। सिद्धि कहती हैं कि उनके मम्मी पापा का उन्हें हमेशा सपोर्ट रहा। वह बताती हैं कि अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं, हेल्पिंग नेचर है, हार्ड वर्किंग के साथ आपमें पेशेंस है। तो आप योग में बड़ा करियर बना सकते हैं।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel