
नापाक गठबंधन था, टूटना ही था, टूट गया-अशोक गहलोत.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार समाप्त होने पर बीजेपी पर करारा हमला बोला। उदयपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए यह नापाक गठबंधन था, जिसे टूटना ही था और वह टूट गया।
उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के हत्यारे है, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इनको कभी माफ नहीं करेगा। गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इन्होंने जो किया, वह इनकी तानाशाही प्रवृति को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने देश भर में अभियान छेड़ दिया है, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सांसद और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारियों से से ये लोग डिफेंस में आए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 तारीख को देशव्यापी रैली का आयोजन कर रही है।
अशोक गहलोत ने कहा कि लोग हाहाकार कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, महंगाई से महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है और ये लोग महिलाओं की बातें करते हैं।
गहलोत ने कहा कि देश के अंदर हालात बहुत गंभीर है, कब तक धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाते रहोगे। उन्होंने कहा कि पेट तो रोटी मांगता है, उसे रोटी नहीं मिल रही है पेट को। गहलोत ने कहा कि हालात गंभीर है और लोग समझने लग गए हैं।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel