जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कॉन्सीटूशन क्लब में मानेसर प्रकरण को लेकर मीडिया में दिए बयान के बाद भाजपा के नेता कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठोड सहित अन्य कई भाजपा नेताओं ने गहलोत की आलोचना करते हुए पायलट के पक्ष में बयान दिए हैं। इन सभी नेताओं ने अलग अलग पायलट के समर्थन में बयान दिए है। राजनितिक विश्लेषकों का मानना है कि अशोक गहलोत के बयान से भाजपा असहज है और इसलिए प्रतिक्रिया तेज दिखाई दे रही है। एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि गहलोत के खिलाफ भाजपा की बौखलाहट इसलिए है कि गहलोत की बयानबाजी से भाजपा में डर का माहौल है। कांग्रेस में गहलोत एक ऐसे नेता है जो देश भर में भाजपा को पटखनी दे सकते है। विश्लेषक ने कहा कि सचिन पायलट और भाजपा के बीच नजदीकियों को राजनीतिक दांव-पेच के रूप में देखा जा रहा है, और पुराने आरोपों का जिक्र किया जा रहा है कि पायलट ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस की पिछली सरकार गिराने की कोशिश की थी।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!