भीनमाल भीनमाल में प्रियंका गांधी ने जनता को किया संबोधित, कहा- प्रधानमंत्री बहकी-बहकी बातें करते हैं

भीनमाल में प्रियंका गांधी ने जनता को किया संबोधित, कहा- प्रधानमंत्री बहकी-बहकी बातें करते हैं

भीनमाल में प्रियंका गांधी ने जनता को किया संबोधित, कहा- प्रधानमंत्री बहकी-बहकी बातें करते हैं

जालोर। राजस्थान के भीनमाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के राज में सबसे अधिक मंहगाई बढ़ी। आम आदमी के लिए इस महंगाई में बाजार से कुछ खरीदना मुश्किल हुआ। बाजार में आम आदमी सब्जी खरीदने से पहले सोचता है। इतने दाम सब्ज़ी के बढ़ चुके है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा आप अशोक गहलोत की सरकार से खुश भी थे और शिकवा गिला भी था इसलिए आपने सरकार बदली। लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो अशोक गहलोत ने आपके लिए शुरू की थीं? उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती हैं।

प्रियंका ने कहा आपने सुना होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में क्या-क्या कहते हैं, कभी वह अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं, तो कभी मांस-मछली की बात करते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी गहरे समुद्र में चले जाते हैं। क्या आप लोगों का इन बातों से कोई लेना-देना है? मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वह यह समझने में सक्षम नहीं हैं। मुझे सचमुच लगता हूं कि पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।

वहीं जालोर के भीनमाल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद भी यह रिश्ता कायम रहेगा। आप इस चुनाव में वैभव गहलोत को आशीर्वाद दे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का घमासान देशभर में जारी है। हर पार्टी के दिग्गज नेता अपने अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हुए है। भीनमाल में वैभव गहलोत के समर्थन में प्रियंका गांधी ने जनसभा की।

और पढ़ें