jaipur राजस्थान के 8 पद्मश्री अवॉर्डी कलाकार हुए बीजेपी में शामिल, बढ़ा बीजेपी का कुनबा

राजस्थान के 8 पद्मश्री अवॉर्डी कलाकार हुए बीजेपी में शामिल, बढ़ा बीजेपी का कुनबा

राजस्थान के 8 पद्मश्री अवॉर्डी कलाकार हुए बीजेपी में शामिल, बढ़ा बीजेपी का कुनबा

जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब इस लिस्ट में राजस्थान के कई कलाकार भी शामिल हो गए हैं। आज जयपुर में पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा समेत 8 पद्म श्री अवॉर्डी ने बीजेपी ज्वॉइन की। उनके साथ डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुशील जैन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रूपेश कांत व्यास समेत 12 से ज्यादा लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी बात रखी गुलाबो सपेरा ने कहा- देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं और बेटियां सम्मान से आगे बढ़ रही है। इसे देखकर बीजेपी में आने का फैसला किया है। मैं चाहती हूं कि और भी लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो, ताकि देश का विकास हो सके।    

विश्व मोहन भट्ट ने कहा- आज हम सभी कलाकार मोदी जी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की विचारधारा देखकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। हम लोग यहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित प्रदेश बन जाए। इसलिए हम सब बीजेपी का समर्थन करते हैं। ताकि फिर देश में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बने।

पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला ने कहा कि 2014 से पहले जब हम विदेश जाते थे। हमें अलग निगाहों से देखा जाता था। हमें लाइनों में इंतजार करना पड़ता था। मोदी सरकार बनने के बाद विदेश में भारत का सम्मान बढ़ गया है। इसके बाद हमारा एयरपोर्ट पर भी स्वागत होता है।

आपतो बता दें ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, चित्रकार और शिल्पकार पद्मश्री तिलक गीताई, कालबेलिया डांसर पद्मश्री गुलाबो सपेरा, लघुचित्रकला शैली के कलाकार पद्मश्री शाकिर अली, प्रसिद्ध गजल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद, प्रसिद्ध गजल गायक पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद, धुपद गायिका पद्मश्री पंडित स्व. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की बेटी डॉ मधु भट्ट तैलंग, भजन गायक पद्मश्री मुन्ना शास्त्री, बगरू प्रिंटिंग के लिए फेमस पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला, शिल्पगुरु गोपाल सैनी, शिल्पगुरु मोहन लाल सोनी बीजेपी में शामिल हुए हैं। 

और पढ़ें