jaipur वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस वार्ता, कहा-कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस वार्ता, कहा-कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस वार्ता, कहा-कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है

जयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी ज़ोरों पर है। वहीं राजस्थान के रण में दिग्गज नेता जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनके बीच जाकर उनसे वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेसवार्ता के दौरान मंच पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे। 

सीतारमण ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा संकल्प पत्र को विकसित भारत 2047 का विजन पत्र बताया। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर चुनाव के समय वोट के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने 100 दिन की कार्य योजना पर काम करते हुए ईआरसीपी और पीकेसी ​लिंक योजना पर समझौता किया। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जल की भारी किल्लत होने के बावजूद इस महत्वपूर्ण योजना को लटकाए रखा। मेरी नजर में अशोक गहलोत पहले ऐसे सीएम है जिन्होंने पानी जैसे महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से नहीं लिया और ईआरसीपी योजना को अटकाने का काम किया। इसलिए विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने नारा दिया था ''गहलोत मत लौट''।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठे वादे और वोट बैंक के खातिर जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में  ओपीएस का ज्रिक तक नहीं किया जबकि ओपीएस कांग्रेस का मुद्दा था। वहीं राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने ओपीएस के नाम पर भ्रम फैलाने का काम किया। कांग्रेस घोषणा पत्र जारी करने के समय दिल्ली के नेताओं ने ओपीएस पर अशोक गहलोत की राय क्यों नहीं ली। 

और पढ़ें