Jhalawar राजस्थान में चुनाव प्रचार से आखिर क्यों गायब हैं वसुंधरा राजे?

राजस्थान में चुनाव प्रचार से आखिर क्यों गायब हैं वसुंधरा राजे?

राजस्थान में चुनाव प्रचार से आखिर क्यों गायब हैं वसुंधरा राजे?

झालावाड़ - लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत प्रदेश की 12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गए। शुक्रवार 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान प्रदेश के करीब 58 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लेकिन चुनाव प्रचार के शोर से राजस्थान का एक प्रमुख चेहरा गायब है। वह चेहरा कोई और नहीं प्रदेश की राजनीति की 25 सालों तक नुमाइंदगी करने वालीं वसुंधरा राजे का है। पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैसी सक्रियता दिखाई थी, वैसी लोकसभा चुनाव प्रचार में अभी तक नहीं देखने को मिल रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आखिरी पूर्व वसुंधरा राजे कहां हैं? दरअसल, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम प्रदेश के स्टार प्रचारकों में भी शामिल है, लेकिन झालावाड़ सीट को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी प्रचार करते नजर नहीं आ रही हैं। इस सीट से राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी अब तक प्रदेश में पांच चुनावी सभा और एक रोड शो कर चुके हैं। लेकिन राजे पीएम के किसी भी चुनावी कार्यक्रम में नजर नहीं आई हैं। हालांकि भाजपा के स्थापना दिवस छह अप्रैल को राजे दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद थीं।

 

इस दौरान उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी। राजस्थान में जब 2023 में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। तब शुरुआती दौर में राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कुछ ठीक नहीं था। लेकिन बाद में राजे की नाराजगी को दूर करने के लिए उनकी सलाह को तवज्जो दी गई। इसके बाद राजे ने विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था। वे पीएम मोदी के साथ कई बार मंच पर नजर भी आई थीं। प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश का सीएम बना दिया गया। इसके बाद से ही राजे पार्टी से नाखुश चल रही हैं। हालांकि खुलकर उन्होंने कभी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की। वे प्रदेश भाजपा के कई कार्यक्रमों और बैठकों से गैर हाजिर रहीं.... अब देखना यह होगा कि वसुंधरा राज्य के प्रचार से दूर रहने पर बीजेपी और कांग्रेस फायदा होता है या नुकसान 

और पढ़ें