DELHI गर्मियों का सीजन धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं, तो संभल जाइए।

गर्मियों का सीजन धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं, तो संभल जाइए।

गर्मियों का सीजन धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं, तो संभल जाइए।

दिल्ली- गर्मियों के मौसम में लोग अकसर धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं। खासकर इस मौसम में लोग ठंडा पानी पीना बेहद पसंद करते हैं। चिलचिलाती धूप से आते ही फ्रिज से बोतल निकालकर पानी पीने की हम में से कई लोगों की आदत होती है।

ठंडा पानी पाते ही तुरंत राहत मिलती है और गर्मी दूर होती है, लेकिन ठंडे पानी से मिलने वाली यह राहत कुछ पल की होती है। आपको कुछ देर की राहत देने वाला यह पानी आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स।

पाचन संबंधी समस्याएं:- ठंडा पानी से आपके पाचन तंत्र पर तेजी से प्रभाव पड़ता है। नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से खाना पचाना मुश्किल हो जाता है और साथ ही पेट दर्द, मतली, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो यह हमारे शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता और शरीर में पहुंचकर पेट में मौजूद भोजन को पचाना मुश्किल बना देता है।

स्लो हार्ट बीट- हमारे शरीर में वेगस नर्व होती है, जो गर्दन के जरिए हार्ट, लंग्स और पाचन तंत्र को नियंत्रित करती है। अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से आपकी यह नसे तेजी से ठंडी होने लगती हैं और हार्ट रेट और पल्स रेट को धीमा कर देती है, जिससे बडी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

सिरदर्द और साइनस- अगर आप अकसर जरूरत से ज्यादा ठंडा पीते हैं, तो इससे 'ब्रेन फ्रीज' की समस्या भी हो सकती है। ठंडा पानी या ज्यादा आइसक्रीम खाने से भी ऐसा होता है। दरअसल, ठंडा पानी रीढ़ की हड्डी की सेंसिटिल नसों को ठंडा करता है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है। इसकी वजह से सिरदर्द और साइनस की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ना- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भूलकर भी ठंडा पानी न पिएं। दरअसल, ठंडा पानी पीने से आपके शरीर में स्टोर फैट सख्त हो जाता है, जिससे फैट बर्न करने में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ठंडे पानी से दूर ही रहें।

गले में संक्रमण का कारण बनता है- बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले में खराश और गले में इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। ठंडा पानी पीने से, खासकर खाना खाने के बाद, एक्स्ट्रा बलगम बनता है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में जमा हो जाता है और सूजन संबंधी संक्रमण का कारण बनता है। इसलिए जितना हो सके ठंडा पानी पीने से बचें।

और पढ़ें