SEMICON India 2026: पीएम मोदी बोले- दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा, चिप सेक्टर में नई छलांग

News Desk

New Delhi : भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षा अब नीति और योजनाओं से आगे बढ़कर उत्पादन और वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी जगह बनाने के अगले चरण में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 52 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इस साल SEMICON India की थीम ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ रखी गई है। यानी फोकस केवल चिप बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, उपकरण, सामग्री, रिसर्च और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन तैयार करने पर है। आयोजन में 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां, 150 से ज्यादा वक्ता, छह कंट्री पवेलियन और 12 राज्य पवेलियन भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक कंपनियां भरोसेमंद और मजबूत सप्लाई चेन के लिए नए साझेदारों की तलाश कर रही हैं और भारत इस बदलाव का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। सरकार के मुताबिक, भारत में सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की रफ्तार अब केवल मंजूरी तक सीमित नहीं है। Semicon India Programme के तहत मंजूर 12 परियोजनाओं में से तीन ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सरकार ने जुलाई 2026 में Semicon 2.0 को मंजूरी दी थी। इसके लिए ₹1,27,500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम के छह प्रमुख स्तंभों में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर मशीन और सामग्री, नए फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और टैलेंट डेवलपमेंट शामिल हैं।

Semicon 2.0 में अब प्रतिभाओं की अगली खेप तैयार करने पर भी खास जोर है। सरकार ने एक लाख तकनीशियनों और इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स का पूल तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ कम से कम 200 चिप डिजाइन स्टार्टअप और कंपनियों को बढ़ावा देने का लक्ष्य भी रखा गया है। इससे साफ है कि सरकार का अगला फोकस सिर्फ फैक्ट्री लगाने से आगे बढ़कर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और कुशल मानव संसाधन को एक साथ विकसित करने पर है।

भारत के सेमीकंडक्टर सफर में स्किल डेवलपमेंट पहले से ही एक बड़ा हिस्सा रहा है। सरकारी कार्यक्रमों के तहत करीब 70 हजार सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में फैब और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तकनीकी कार्यबल को तैयार करने पर भी जोर बढ़ाया जा रहा है।

SEMICON India 2026 में भारत के लिए बड़े निवेश की घोषणा भी हुई। अमेरिकी सेमीकंडक्टर उपकरण कंपनी Applied Materials ने अगले दशक में भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। ‘Applied Materials India Vision 2035’ के तहत कंपनी रिसर्च एवं डेवलपमेंट को मजबूत करने, भारत की सप्लाई चेन क्षमता बढ़ाने और भविष

Share This Article