एएसआई मोहम्मद हनीफ को राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिली पहचान

News Desk

बाड़मेर। बाड़मेर एसीबी यूनिट में एएसआई के पद पर तैनात मोहम्मद हनीफ को उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। एसीबी के डीजी राजीव कुमार शर्मा ने उन्हें पुलिस सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान के बाद एसीबी यूनिट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

मोहम्मद हनीफ को यह सम्मान पुलिस सेवा के दौरान उनकी जिम्मेदारी, कार्य के प्रति गंभीरता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दिया गया है। एसीबी यूनिट में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने विभागीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कार्य और सेवाओं को देखते हुए राजस्थान पुलिस की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान एसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहम्मद हनीफ के कार्यों की सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिलना मोहम्मद हनीफ के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ बाड़मेर एसीबी यूनिट के लिए भी गौरव का अवसर है।

Share This Article