NEET पेपर लीक: जयपुर शहर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

News Desk

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA चेयरमैन के खिलाफ जमकर विरोध का ऐलान किया है। कल बुधवार सायं 5 बजे संजय सर्किल, चाँदपोल बाहर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर NEET 2026 पेपर लीक प्रकरण को लेकर पुतला दहन एवं जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होना और उसके चलते परीक्षा रद्द होना केंद्र की मोदी सरकार की अक्षमता व अयोग्यता का जीता-जागता प्रमाण है। इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही युवाओं के सुनहरे भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। सरकार की नाकामी ने छात्रों के सपनों को चूर-चूर कर दिया है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरेगी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग करेगी।

कार्यक्रम में सभी विधायक, विधायक प्रत्याशी, पार्षद, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। सुनील शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। कांग्रेस पार्टी छात्र हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। यह प्रदर्शन पूरे राजस्थान में एक साथ आयोजित हो रहा है, जो केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास है।

TAGGED:
Share This Article