यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन युद्द की तस्वीर साफ़ होते नजर नहीं आ रही और इस युद्द के अंत के बारे में अभी तक कोई कुछ नहीं कह सकता। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2022 को, रूस ने दक्षिण-पश्चिम में अपने पड़ोसी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जो 2014 में शुरू हुए रूस-यूक्रेनी युद्ध की नाटकीय वृद्धि को चिह्नित करता है।

युद्द के इस दौर में दोनों देश कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं और नुकसान भी झेल रहे है। चाहे उनमें आर्थिक नुकसान हो या फिर जानमाल की हानी हो। ऐसे में इस युद्ध के अंत का अंजाम क्या होगा ये तो नहीं पता है लेकिन रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है।

जानकारी सामने आई है की रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। जिसमें कई ऊर्जा केंद्र और इमारतें तबाह हो गई। जानकारी सामने आई है की रूस की तरफ से ये सभी हवाई हमले राजधानी कीव और खार्कीव में हुए हैं।

इन हमलों के चलते इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ती पूर्ण तरीके से ठप हो गई और अंधेरा छा गया। इतना ही नहीं हमलें में गिरी इमारतों में कई लोग मलबे में दब गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबरें सामने नहीं आई है। वहीं कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में छिपे रहने की अपील की है।

Previous Post: मलैया को दिए गए नोटिस पर अब बीजेपी को मलाल


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

और पढ़ें