अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

इंटरनेट डेस्क। समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर या सामाजिक रूप से मान्यता प्राप्त एक ही लिंग के लोगो के विवाह को कहा जाता है। समलैंगिक विवाहों का मानव इतिहास में बहुत स्थानों पर अभिलेखाकरण हुआ है। आपको बता दें कि समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने वाला पहला देश नीदरलैंड था, जहाँ इसे 2001 में कानूनी मान्यता प्राप्त हुई थी।

आपको बता दें कि 16 देशों में समलैंगिक जोड़ो के संयोजन को मान्यता प्राप्त है, और अब अमेरिका में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल गयी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने समलैंगिक विवाह को वैधता देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके साक्षी हजारों लोगों बने। बाइडन ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में कहा, 'यह कानून और जिस प्रेम का यह बचाव करता है, वह सभी रूपों में नफरत पर प्रहार करता है। और इसलिए यह कानून हरेक अमेरिकी के लिए मायने रखता है।’’

इस मौके पर गायक सैम स्मिथ और सिडी लूपर ने प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में एक समलैंगिक विवाह समारोह को याद किया। व्हाइट हाउस ने एक दशक पहले बाइडन के टेलीविजन साक्षात्कार की रिकॉîडग चलायी जब उन्होंने समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हुए राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया था। बाइडन उस वक्त उपराष्ट्रपति थे और तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तब तक समलैंगिक विवाह का समर्थन नहीं किया था। हालांकि, तीन दिन बाद ओबामा ने खुद समलैंगिक विवाह का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था।

मंगलवार को विधेयक पर हस्ताक्षर के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के सांसद मौजूद रहे जो देश के सबसे विवादित मुद्दों में से एक पर दोनों दलों में बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है। सीनेट के बहुसंख्यक नेता चक शूमर समारोह में वही बैंगनी रंग की टाई पहनकर आए जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी में पहनी थी।

उनकी बेटी और उसकी पत्नी अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'उन लाखों लोगों का शुक्रिया जिन्होंने बदलाव लाने के लिए कई वर्ष लगाए, मेरे नाती/नातिन ऐसी दुनिया में जीएंगे जो उनकी मां की शादी का सम्मान करती है।’’ यह नया कानून समलैंगिक विवाह और अंतरजातीय विवाह को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

Previous Post: मुख्य न्यायाधिपति ने किया ’इंटीग्रेटेड साफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’ प्रोग्राम ई-लॉन्च


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

और पढ़ें