निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS के बाद 123 डिप्टी एसपी के हुए तबादले

News Desk

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के नोटिफिकेशन से पहले प्रशासनिक और पुलिस महकमे में तबादलों का दौर तेज हो गया है। मंगलवार को दिन में 183 RAS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के बाद देर रात पुलिस मुख्यालय ने 123 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। यह सूची DGP राजीव शर्मा की ओर से जारी की गई है।

इस तबादला सूची में खास बात यह रही कि ज्यादातर अधिकारियों के जिले ही बदल दिए गए हैं। आमतौर पर डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को एक ही जिले में दूसरे सर्किल की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में अधिकारियों को उनके मौजूदा जिले से बाहर भेजा गया है। जयपुर में तैनात कुछ अधिकारियों को आयुक्तालय से हटाकर पुलिस मुख्यालय या दूसरे जिलों में भी लगाया गया है।

जयपुर कमिश्नरेट में भी इस फेरबदल का बड़ा असर देखने को मिला है। यहां से 8 अधिकारियों को बाहर भेजा गया है, जबकि 13 नए अधिकारियों को जयपुर आयुक्तालय में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दीपक खंडेलवाल का भी सर्किल बदला गया है। वह अब तक बगरू ACP के पद पर तैनात थे, लेकिन अब उन्हें सांगानेर ACP की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर आयुक्तालय से बाहर किए गए अधिकारियों में विनोद कुमार शर्मा को मालवीय नगर ACP से GRP, आदित्य पूनिया को अशोक नगर ACP से R4C PHQ, धर्मवीर सिंह को सदर ACP से GRP बीकानेर और सत्येंद्र नेगी को सोडाला ACP से अजमेर ग्रामीण भेजा गया है। इसी तरह राजेंद्र कुमार रावत को जयपुर ट्रैफिक से डीडवाना-कुचामन, हंसराज बैरवा को शास्त्री नगर से सवाई माधोपुर, रामसिंह को मेट्रो से R4C PHQ और सुरेंद्र सिंह को आदर्श नगर से हिंडौन सिटी, करौली भेजा गया है।

वहीं जयपुर आयुक्तालय में नई जिम्मेदारियां पाने वालों में नरेंद्र कुमार को भरतपुर ट्रैफिक से ACP कंट्रोल रूम, हेमराज को देवली टोंक से ACP साइबर क्राइम, जेठू सिंह को डीडवाना-कुचामन से ACP सोडाला और संजय कुमार आर्य को बूंदी से जयपुर मेट्रो लगाया गया है। दिलीप कुमार मीणा को लक्ष्मणगढ़ सीकर से शास्त्री नगर, संग्राम सिंह को कोलायत बीकानेर से ACB साइबर क्राइम प्रथम और जितेंद्र सिंह को ट्रैफिक अलवर से ACP आदर्श नगर की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा कृष्णा राज जांगिड़ को धौलपुर से ACP चौमूं, दरजा राम बोस को सुजानगढ़ से ACP सदर, नरेंद्र कुमार को GRP जयपुर से महिला सेल आयुक्तालय, पूनम को कोटा शहर से ACP अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को CID-CB से ACP मालवीय नगर और धर्मेंद्र कुमार शर्मा को दौसा से ACP बगरू लगाया गया है।

निकाय चुनाव से ठीक पहले RAS और पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए इन तबादलों को प्रशासनिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद आने वाले दिनों में चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की नई तैनाती कितनी अहम साबित होती है, इस पर नजर रहेगी।

Share This Article