Tuesday, 12 May 2026
  • Home  
  • मौलाना मोहम्मद इकबाल ने मेंढर को PHE सब-डिवीजन का दर्जा मिलने पर जताया आभार
- राजनीति

मौलाना मोहम्मद इकबाल ने मेंढर को PHE सब-डिवीजन का दर्जा मिलने पर जताया आभार

मेंढर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मौलाना मोहम्मद इकबाल ने मेंढर को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (PHE) सब-डिवीजन का दर्जा प्रदान करने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा का दिल से आभार व्यक्त किया। मौलाना इकबाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम मेंढर सब-डिवीजन में […]

मेंढर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मौलाना मोहम्मद इकबाल ने मेंढर को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (PHE) सब-डिवीजन का दर्जा प्रदान करने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा का दिल से आभार व्यक्त किया।

मौलाना इकबाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम मेंढर सब-डिवीजन में जल शक्ति विभाग के विकास और निर्माण कार्यों को गति प्रदान करेगा। इससे सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आम लोगों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मेंढर के पिछड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।

मौलाना मोहम्मद इकबाल ने जावेद अहमद राणा की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक सकारात्मक और जनहितैषी नेता हैं। राणा ने हमेशा जाति, समुदाय व राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने मेंढर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए, जिनसे स्थानीय लोगों को अपार लाभ हुआ है। सड़कें, बिजली और जल आपूर्ति जैसे प्रोजेक्ट्स ने क्षेत्र का चेहरा बदल दिया है।

मौलाना इकबाल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। यह फैसला न केवल मेंढर बल्कि पूरे जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Times Today delivers authoritative political news coverage across Rajasthan and Pan-India. We provide high-impact political analysis, investigative reporting, and expert insights into the critical power dynamics shaping India’s future.

Email Us: info@newstimestoday.com

Quick Link