राजस्थानसीकर

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा गौरव पदयात्रा

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा गौरव पदयात्रा.

सीकर। प्रदेश भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर तिरंगा गौरव पदयात्राएं निकाली जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार जिले में 75 किलोमीटर पदयात्रा निकाल कर आजादी के संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों के शौर्य को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

इसी क्रम में कल सीकर जिले में फतेहपुर विधायक हाकम अली खां की अगुआई में फतेहपुर के ग्राम हरसावा से आजादी की तिरंगा गौरव पदयात्रा की शुरुआत की गई।

इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस की जिला अध्यक्षा सुनीता गठाला ने युवाओं के जोश की सराहना की और आजादी के अमर शहीदों को याद किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक हाकम अली खां के निर्देशानुसार भारत माता के जयकारों के साथ लक्ष्मणगढ़ पहुंचे।

इस पदयात्रा में सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, विधायक हाकम अली खां, फतेहपुर नगरपालिका चेयरमैन मुस्ताक नजमी, रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष दूदाराम चोहला, उपाध्यक्ष जमील, पवन दाधीच, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, कांग्रेस प्रवक्ता झाबर मल धायल, पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा गौरव पदयात्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button